देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। थाने से न्याय न मिलने पर सोमवार को एक परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने लार पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराडीह के रहने वाली कलावती देवी परिवार के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि 11 मार्च की शाम उनके दरवाजे पर चढ़कर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई की। जिसमें उनके साथ ही जीउत, कलावती देवी, शिवम, कुमारी पूजा, चंदा कुमारी, फुलमती देवी घायल हो गई। थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.