मेरठ, दिसम्बर 2 -- थाने से एक मामले में छूटने के बाद घर लौट रहा बाइक सवार युवक अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को मिश्रीपुरा निवासी सुनील पुत्र लेखचंद मारपीट के एक मामले में थाने लाया गया था। रविवार को थाने से मामला निपटने के बाद वह फलावदा में वह अपने रिश्तेदार के घर रुक गया था। रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर वह अपने गांव लौट रहा था। महलका-सकौती मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास उसकी बाइक, ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई ग...