जहानाबाद, जुलाई 19 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मिर्जापुर गांव की समस्या जनता दरबार में आई। इसका समाधान किया गया है। इन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है तथा मामले का निष्पादन करने का प्रयास किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...