शामली, फरवरी 14 -- झिंझाना थाना परिसर में पीछे की ओर न्यायालय के आदेशानुसार कोतवाली में 59 मामलो में पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट करने के दौरान चौकीदार के लारवाही से एक कपड़ा जलाकर गड़ढे में फेंकने से शराब में भीषण आग लग गयी। आग लगने से काच की बोतलों फटने से तेज धमाकों के साथ आग की लपटें ऊपर तक फैलभी हुए। आग में दो पुलिस कर्मी समेत चार लोग झुलस गए। आनन-फानन में पुलिस घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। शनिवार को माननीय न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में विभिन्न 59 मामलो में पकड़ी गई अवैध शराब को गठित की गयी टीम एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी,सीओ कैराना हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना, आबकारी विभाग से टीम की मौजूदगी में थाना परिसर में ही पीछे शराब को नष्ट किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि किस...