बरेली, फरवरी 24 -- बरेली। शहर के बारादरी थाना परिसर में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक डिलीवरी ब्वॉय ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम डिलीवरी ब्वॉय की बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी बाइक थाने में खड़ी कर ली थी। बताया जा रहा है कि युवक लगातार अपनी बाइक वापस करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार रात वह थाने पहुंचा और कथित रूप से बाइक न लौटाए जाने से आक्रोशित होकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना से थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और झुलसे यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.