बागपत, जनवरी 20 -- बागपत के पुराना कस्बा निवासी युवक ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लाइव वीडियो में जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है। पीड़ित युवक फिरौज ने आरोप लगाया कि उसे एक मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। उसने बताया कि पहले भी उसने इसी मामले में पुलिस ने काफी परेशान किया था। इस बार थाने में एक दरोगा, एक महिला दरोगा और दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे हवालात में भी डाले रखा। जिससे उसकी छवि धूमिल हुई है। युवक ने वीडियो बनाते हुए कहा कि वह पुलिस के लगातार उत्पीड़न और पैसों की मांग से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। उसने बताया कि उस पर लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.