रांची, जून 1 -- Ranchi Police Attack: शनिवार रात को रांची के एक थाने में बवाल हो गया। बेड़ो थाने में रात साढ़े नौ बजे ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। धक्का-मुक्की से थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महादानी मैदान के समीप सरना स्थल के समीप साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए एक पक्ष द्वारा जेसीबी चलवाने पर यह विवाद हुआ। डीएसपी अशोक राम ने कहा कि सूचना वरीय अधिकारियों दी गई है। दोषियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था, लेकिन एक पक्ष के ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के मैदान में सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी चलवा दी। सूचना पर बेड़ो थाने की पुलिस पहुंची और ऐसा करने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.