मुरादाबाद, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र में देर रात थाने के सामने हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय तेजपाल की मौत हो गई। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि तेजपाल सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तेजपाल मूंढापांडे बाजार से कुछ सामान लेने गए थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार दो बेटियों की शादी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.