किशनगंज, फरवरी 4 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ थाना पुलिस द्वारा सोमवार को अवैध खनन के मामले में बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। जिसके विरोध में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे सैकड़ों लोग टेढ़ागाछ थाना पहुंच कर घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस प्रशासन से ट्रैक्टर छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। थाना गेट के ठीक सामने लोगों द्वारा टायर जलाकर आगजनी की गई और घंटों आवागमन बाधित कर ट्रैक्टर छोड़ने की मांग करने लगे। विरोध करते हुए लोग कई बार थाने के भीतर पहुंचकर भी पुलिस प्रशासन पर ट्रैक्टर छोड़ने का दबाव बनाते रहे। पुलिस प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद लोग बिना ट्रैक्टर लिए जाने से इन्कार कर रहे थे। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की कोशिश करती रही। पुलिस प्रशासन एवं प्रदर्शनकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.