गंगापार, जून 28 -- दोपहर एक बजे लगभग मेजा थाने में चल रहे समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया। जब थाने के ठीक सामने मौजूद नीम के पेड़ की मोटी डाल तेज आवाज के साथ जमीन पर गिर गई। आवाज सुन समाधान दिवस में मौजूद फरियादी व पुलिस गेट की तरफ दौड़ पड़ी। यह संयोग रहा कि रोज की तरह थाने के चबूतरे पर बैठने वाले फरियादी व आम नागरिक नहीं थे, सभी फरियादी व संबधित कर्मचारी थाना दिवस में कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। एक बजे के लगभग तेज वारिश होने लगी, इसी बीच नीम की मोटी डाल थाने के सामने काफी दिनों से खड़े एक चार पहिया वाहन पर गिर गई, वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुल 19 शिकायती पत्र पहुंचे थे, इनमें राजस्व की तीन मामलों का निस्तारण मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.