उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। गंगा एक्सप्रेस में ओवरलोडिंग कर अवैध ढंग से मिट्टी को पहुंचाने का काम कर रहे तीन डम्परों को खनन विभाग ने रविवार को पकड़ा। इसके बाद थाने के सुपुर्द किया। इस दौरान दही थाने के बाहर ओवरलोड डम्परों की मिट्टी वायरल वीडीओ में बाहर पड़ी मिली। बिना रायल्टी के खनन कर मिट्टी की लोडिंग करने पर खनन इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करके उन्हें थाने में खड़ा करवाया था। सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि पीटीओ सैहफर किदवई को जानकारी दी गई लेकिन ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन अधिकारी ने बताया कि तीन डम्पर पकड़ कर चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन संजीव सिंह ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मैं पता करके वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करवाऊंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.