रायबरेली, फरवरी 19 -- तिलोई, संवाददाता। थाने के चौकीदार ने शिव प्रसाद को मौत के घाट उतारा था। चुनावी बहस के दौरान हुई कहासुनी के बाद उसने घटना ड्यूटी पर रहते हुए अंजाम दिया और अंजाम देने के बाद वापस थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी थाने के चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। 14 फरवरी की रात पूरे घिसई मजरे लीही निवासी 55 वर्षीय शिवप्रसाद की नृशंस हत्या कर हत्यारे फरार हो गए थे। मृतक के पुत्र जगदीश की तहरीर पर थाना मोहनगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के हत्याकांड के खुलासे के लिए मोहनगंज पुलिस के साथ ही स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया। गुरुवार को टीम ने घटना को अंजाम देने वाले थाने के चौकीदार महेश कुमार पुत्र जगरूप पासी निवासी पूरे दुर्गा दूबे मजरे लीही को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया...