उन्नाव, दिसम्बर 17 -- नवाबगंज। एसपी ने बुधवार शाम अजगैन थाना का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद एसपी जय प्रकाश ने थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क तथा सीसीटीएनएस कक्ष की जांच की। जांच दौरान अभिलेखों की प्रविष्टियों को बारीकी से जांचा गया और रिकॉर्ड के अद्यतन होने की स्थिति का अवलोकन किया गया। महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र पर महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया की भी समीक्षा किया। निरीक्षण दौरान एसपी ने इंस्पेक्टर सुरेश सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ...