अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को स्टॉल वर्ल्ड इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने थाना अमरोहा देहात का दौरा किया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, महिला हेड कांस्टेबल निरमा चौधरी, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी चौहान व अंजलि ने छात्र-छात्राओं को थाने के दैनिक कार्यों और पुलिस की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस दौरान सीयूजी की उपयोगिता के बारे में भी बताया। इसके साथ ही, यातायात नियमों के पालन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन केंद्र के तहत संचालित विभिन्न सहायता हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव...