आगरा मुख्य संवाददाता।, नवम्बर 10 -- यूपी के आगरा में एक ऐसा व्यक्ति पकड़ा गया है जो केवल पुलिस वालों के घर और थानों में ही घुसकर चोरी करता था। उसकी मॉडल अपरेंडी सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए हैं। ट्रांसयमुना थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में मुंशी कुशपाल चौधरी के घर चोरी के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी के बाद हरियाणा पुलिस से बर्खास्त सिपाही हत्थे चढ़ा। उसने बताया कि केवल पुलिसकर्मियों को ही निशाना बनाता था। उसकी बातें और मॉडस अपरेंडी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। कहा कि किसी भी थाने में घुस जाता था। खुद को हरियाणा पुलिस से बताता था। दबिश के बहाने बैरक में रुक जाता था। मौका मिलते ही किसी पुलिसकर्मी की जेब साफ कर देता था। दरअसल मुंशी कुशलपाल चौधरी को थाना ट्रांसयमुना परिसर में ही सरकारी आवास मिला हुआ है। छह सितंबर को वह अपने कमरे में सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.