पूर्णिया, मार्च 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केस मैनेज के नाम पर रूपये की मांग करने के आरोप में जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने वायरल एक ऑडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में यह बात सामने आई कि थानेदार की जिससे कभी नजदीकियां रही, उसी ने कुपित होकर दोनों के बीच साल भर पहले हुई बातचीत के ऑडियो का एक अंश वायरल कर दिया। अब तक पुलिस को दोनों के बीच बातचीत का पूरा ऑडियो प्राप्त नहीं हुआ। मसलन मामले की पूरी जांच अभी बाकी है। परन्तु ऑडियो के अंश से इस बात की पुष्टि हुई कि कभी थानेदार ने केस मैनेज के नाम पर राशि की मांग की थी। जिससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी, फलस्वरूप थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। -हाल का नहीं है ऑडियो:-- -ऑडियो वायरल होने के बाद यह कहा जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.