कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित थानेदारों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाई करने का आदेश दिया। कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि, आमजन को शीघ्र राहत मिल सके व पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...