रांची, अक्टूबर 30 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति ने गुरुवार को बैठक कर राज्य की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। हाल के दिनों में रांची में हुई वारदातों पर चिंता जताई। इसमें कहा गया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना स्तर पर पुलिस और व्यवसायी समन्वय समिति की नियमित बैठकें होनी चाहिए। निर्णय हुआ कि इसके लिए शीघ्र ही एसएसपी से वार्ता की जाएगी। सदस्यों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने करने के लिए प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि अधिकांश चोरी की घटनाएं आधी रात के बाद होती हैं। ऐसे में प्रत्येक थाना स्तर पर पेट्रोलिंग का एक निर्धारित नंबर भी तय किया जाना चाहिए। थाने में वरीय अधिकारियों के संपर्क नंबरों का विवरण प्रदर्शित किया जाना चाहिए। चैंबर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.