बस्ती, जनवरी 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस कड़कड़ाती ठंड में फरियाद लेकर पहुंचे अधिकांश लोगों को आश्वासन देकर लौटा दिया गया। थानों पर लेखपालों के न पहुंचने के कारण भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। फरियादी थानों के बाहर अपने क्षेत्र के लेखपालों का इंतजार करते रहे। हर्रैया, छावनी और पैकोलिया थाने पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां ज्यादातर लेखपाल नदारद रहे। फरियादी लेखपालों का इंतजार करते रहे। जानकारों का कहना है कि थाना दिवस पर आने वाले ज्यादातर मामले राजस्व विभाग के होते हैं, जिनका समाधान राजस्व कर्मी ही करते हैं। हर्रैया थाना पर पर नायब तहसीलदार शौकत अली, कोतवाल तहसीलदार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में नौ मामले आए, जिसमें दो पुलिस विभाग और सात राजस्व के थे। क...