फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाना ललौली में एडीएम व एएसपी की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं, जबकि अन्य थानों पर सीओ व थाना प्रभारियों ने जन समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 67 राजस्व और 25 पुलिस विभाग से संबंधित थे। मौके पर राजस्व टीम के साथ 15 तथा पुलिस से जुड़े सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...