हरदोई, नवम्बर 22 -- हरदोई। थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को जनपद के सभी थानों में कुल 273 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कोतवाली देहात में पहुंचकर जनसुनवाई की तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के बीच मजबूत समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि भूमि विवादों का निपटारा संयुक्त टीम मौके पर जाकर तत्परता से किया जाए। संगठित अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, गंभीर शिकायतों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित क...