चित्रकूट, मई 25 -- चित्रकूट। संवाददाता प्रभारी एसपी सत्यपाल सिंह ने सीओ सिटी राजकमल की मौजूदगी में कोतवाली कर्वी व थाना भरतकूप में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीरता के साथ सभी मामलों का निस्तारण करें। जमीनी मामलों का निस्तारण संयुक्त टीमें मौके पर जाकर करेंगी। कोतवाली कर्वी में आए नौ मामलों में एक एवं भरतकूप में चार शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, भरतकूप मनोज कुमार, अपराध निरीक्षक लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.