श्रावस्ती, मई 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 23 शिकायतें मिलीं। एसपी घनश्याम चौरसिया ने कोतवाली भिनगा में शिकायतें सुनीं और निस्तारण का आदेश दिया। कोतवाली भिनगा में शिकायतें सुनते हुए एसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि सभी फरियादियों की शिकायतों का तय समय पर निस्तारण करें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पांच शिकायती पत्र मिले। जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी तरह से थाना गिलौला में दो,इकौना में एक,मल्हीपुर में छह, सिरसिया थाने में चार, सोनवा में दो और श्रावस्ती थाने में तीन शिकायती पत्र मिले। जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.