श्रावस्ती, जून 3 -- गिरंटबाजार, मल्हीपुर, संवाददाता। ईद-उल-अजहा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। थाना व पुलिस चौकियों में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से शांति से त्योहर मनाने की अपील की गई। साथ ही कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थाना मल्हीपुर व हरदत्त नगर गिरंट में मंगलवार को इकौना एसडीएम संजय कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग त्योहार को शांति व कानून के दायरे में रहकर मनाएं। त्योहार खुशियों की सौगात लेकर आता है। जिसमें किसी भी प्रकार की बाधा त्योहार की खुशियों को फींका कर देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपके सहयोग के लिए तत्पर है। लेकिन यदि किसी ने भी त्योहार में बाधा पहुंचाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.