भागलपुर, दिसम्बर 26 -- सन्हौला थाना परिसर में गुरुवार को शराब का विनष्टीकरण किया गया। जेसीबी से गड्ढा कर अनुमंडल के तीन थाना की शराब जमीन के नीचे नष्ट की गई। विनष्टीकरण का सारा कार्यक्रम सन्हौला अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय की देखरेख में हुआ। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि सन्हौला थाना के छह कांडों, अमडंडा थाना के 20 कांडों और सनोखर थाना के दो कांडों के देशी-विदेशी शराब को विनिष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...