लखीसराय, मई 15 -- बड़हिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना में एक नामजद आरोपित द्वारा महिला एसआई और चौकीदार पर हमला करने तथा हाजत से भागने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बीते दिनों हुए एक मारपीट के मामले में नगर के वार्ड संख्या आठ निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र गौरव कुमार को सोमवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश करने से पहले थाना के हाजत में रखा गया था। मंगलवार को जब थाना में पदस्थ चौकीदार वरुण पासवान उसे चाय देने हाजत गया। तभी आरोपित ने उस पर अचानक हमला करते हुए धक्का देकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसने थाना से भागने का प्रयास किया। इस दौरान रास्ते में मौजूद रही महिला एसआई इलू उपाध्याय ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने उन्हें भी धक्का देकर घायल कर दिया और मुख्य सड़क की ओर भाग निकला। हालांकि पुलिस बल ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.