कोडरमा, दिसम्बर 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से चंदवारा अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, अंचल के कर्मी व चंदवारा थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। थाना दिवस में जमीन विवाद से संबंधित कुल नौ मामले आये, जिसमें से छह मामलों का निष्पादन किया गया। तीन मामले आपसी पारिवारिक मामले होने के कारण उन्हें आपस में सुलझाने की अपील की गई। आपस में सुलह नहीं होने पर अगले थाना दिवस पर सुनवाई की बात कही गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...