जमुई, फरवरी 20 -- खैरा। निज संवाददाता गरही थाना परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे एसपी विश्वजीत दयाल पहुंचे। आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। एसपी के स्वागत में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के पंच बड़की मूर्म सहित कई पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ढ़ोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पंच ने बताया कि अधिकांश परिवार के पास अपनी जमीन नहीं है। पहले लोग खेती-बाड़ी कर जीवन-यापन करते थे, लेकिन वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण के बाद हालात बदल गए हैं। वर्तमान में कई परिवार पत्ता और बीड़ी बनाकर अथवा दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन गुजार रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने जमीन के...