मिर्जापुर, फरवरी 21 -- पड़री। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को पड़री थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय, बैरक, अभिलेख कक्ष का मुआयना किया। अभिलेखों की जांच कर उनके सुव्यवस्थित रख रखाव पर जोर दिया। परिसर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े माल मुकदमाती वाहन देख फटकार लगाईं। साफ-सफाई व उचित रख रखाव के निर्देश दिया। भोजनालय का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत संवेदनशीलता से सुनी जाए। समस्याओं का समय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए कस्बों, भीड़भाड़ वाले इलाके, बाजार और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाएं। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित जांच करने के निर्देश दिया...