लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- पलियाकलां/नौगवां। पुलिस अधीक्षक के सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस टीम ने रविवार को वांछित अभियुक्त के घर पर कुर्की की कार्रवाई की है। मझगई थाना प्रभारी राजू राव ने जानकारी देते हुए बताया कि वांछित चल रहे अभियुक्त रामसागर पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम नौगवां पोस्ट बबौरा थाना मझगई के अंकित पते पर न्यायालय के आदेश पर न्यायालय की धारा 85 बीएनएसएस की कार्रवाई (कुर्की) अमल में लायी गयी। अचल सम्पत्ति अभियुक्त का मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला बन्द कर सील मुहर किया गया। इस दौरान कुर्की करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव सिंह, उप निरीक्षक रामसुमेर साहनी, हेड कास्टेबल मुकेश कुमार यादव, कास्टेबल रोबिन सिंह व कास्टेबल रवि गंगवार मौजू...