छपरा, जनवरी 4 -- मांझी, एक संवाददाता। मांझी नगर पंचायत के थाना बाजार में रविवार की शाम स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 200 लीटर देसी शराब बरामद की, जबकि मौके से करीब एक हजार लीटर अर्धनिर्मित पास को विनष्ट किया गया। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह मांझी थानाध्यक्ष देव आशीष हंस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना बाजार में अवैध रूप से देसी शराब की चुलाई और बिक्री की जा रही है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। बाजार से लौट रहे व्यक्ति से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज मशरक । मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी नहर पर डुमरसन बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति क...