देवघर, जनवरी 9 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार और जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के आठवें दिन गुरुवार को सेफ्टी सेटअप डे कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ मधुपुर थाना पहुंची। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने युवाओं और नए चालकों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सभी लोग सहयोग करें व सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सड़क दुर्घटना से होने वाली क्षति की पूर्ति संभव नहीं है। साथ ही उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.