पाकुड़, दिसम्बर 13 -- हिरणपुर। एक संवाददाता थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना स्थित कार्यालय कक्ष में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में थाना क्षेत्र के लंबित मामलों, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, नियमित गश्ती व्यवस्था और शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सजग रहे। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत संज्ञान लें और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखें। जनता से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में एसआई गौरी शंकर प्रसाद, गौतम कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.