पलामू, दिसम्बर 16 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में दुबटिया मोड़ के पास सोमवार को एनएच 139 के बगल में लग्जरी द हवेली ढाबा का उद्घाटन किया गया। पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार, पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने सरसोत मुखिया विनय सिंह एवं पिपरा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह के साथ किया। पिपरा थाना प्रभारी ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ढाबा सह होटल खुलने से एनएच से गुजरने वाले लोगों को ठहरने में काफी सुविधा होगी। अमित सिंह, मनीश सिंह, देवनंदन सिंह, मोहन सिंह, रजनिश सिंह, संतोष सिंह, पंकज सिंह, सौरव तिवारी, रोहित पासवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.