बिजनौर, फरवरी 18 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने थाना बढ़ापुर में किसानों की समस्याओं का निस्तारण समयानुसार न करने से नाराज़ होकर थाने पर धरना दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रांगण में धरना दिया । थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण का आश्वासन दिया। आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर काफ़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.