सिमडेगा, मार्च 9 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो थाना परिसर में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ बैजू उरांव की उपस्थिति में हुई। एसडीपीओ ने लोगों को खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ होली एवं माहे रमजान का पर्व मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी गिले शिकवे भुलकर आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने होलिका दहन की जानकारी लेते हुए कहा कि होली पर्व खुशी और उत्साह से मनाएं। मौके पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी गई। बैठक में बाल मुकुंद सिंह, फ़िरू बड़ाइक, मो मुमताज, सदर मो फैज आलम, विशम्बर सिंह, कामेश्वर सिंह, मुखिया सोमारी कैथवार, मुखिया सीता कुमारी, गंधर्व सिंह, बिलकू महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.