लातेहार, नवम्बर 26 -- बारियातू, प्रतिनिधि। संविधान दिवस के अवसर पर बारियातू थाना परिसर में संविधान संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रभारी रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में एसआई व एएसआई थाना बल महिला एवं पुरुष आरक्षियों ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात् संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया गया। मौके पर थाना एसआई अनूप कुमार, संतोष पाठक व एएसआई सुनील कुमार, द्वारिकानाथ पांडेय, छोटू पंडा, संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...