कटिहार, फरवरी 2 -- डंडखोरा संवाद सूत्र जिलाधिकारी के आदेश पर डंडखोरा थाना परिसर में विभिन्न उत्पाद कांडों में जब्त देसी व विदेशी शराब नष्ट किया गया। दंडाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ व थाना अध्यक्ष विजय कुमार की उपस्थिति में विनष्टीकरण किया गया। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से छापामारी अभियान तथा वाहन जांच के दौरान जप्त किए गए देसी और विदेशी शराब छापेमारी एवं जांच के दौरान की गई थी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि 86.25 लीटर देसी एवं 157.26 लीटर विदेशी शराब विनष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...