रामपुर, जनवरी 10 -- पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया। साथ ही थाना परिसर मे बने कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई एवं थाना परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यो का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...