दरभंगा, फरवरी 24 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देशन में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर स्वच्छ अभियान के तहत मंगलवार को सिमरी, तिलकेश्वर व बड़गांव थाने की पुलिस ने श्रमदान से थाना परिसर की साफ-सफाई की। उधर, हायाघाट थाने के पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध से बचाव, ओटीपी साझा नहीं करना, फर्जी लिंक से सावधान, डायल 112 की उपयोगिता व नशे के दुष्परिणामों से संबंधित जानकारियां दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...