गढ़वा, जुलाई 16 -- भवनाथपुर। मंगलवार को भवनाथपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी शंभू राम और थाना प्रभारी रजनी रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे। थाना दिवस के अवसर पर जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता के साथ सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के कारण अक्सर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे मामलों का समाधान अगर स्थानीय स्तर पर हो जाए तो न केवल न्याय मिल सकता है बल्कि विवाद बढ़ने से भी रोका जा सकता है। थाना दिवस के दौरान कुल आठ मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। मामलों के निपटारे के बाद सभी पक्षों ने संतोष और खुशी जाहिर की। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में छोटे-छोटे भूमि विवादों को लेकर आए दिन आपसी झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। थाना दिवस के आयोजन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.