सिमडेगा, अप्रैल 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर जमीन संबंधित समस्याओं के लिये ग्रामीणों का आवेदन लिया गया। मौके पर कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अंचल अधिकारी कमलेश उरांव ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। साथ ही ग्रामीणों को कागजात के साथ आवेदन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी मामलों को लेकर आपस में न उलझें। गांव में किसी प्रकार का विवाद और झगड़ा न करें। जमीन संबंधी समस्या होने पर तुरंत आवेदन दें। ताकि समय पर समस्याओं का समाधान किया जा सके। मौके पर एसआई जयकांत कुमार राय, एएसआई राजेश कुमार, सीआई नंद किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.