पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- मुनस्यारी। थाना दिवस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने अपनी समस्याएं रखी। थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने थाना दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण किया। अन्य समस्याओं को अधीनस्थ कर्मियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...