मधुबनी, जुलाई 20 -- खजौली। खजौली थाना पर शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं अंचल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का निष्पादन हुआ। इसमें कन्हौली गांव के वंशीधर एवं देवनारायण झा के बीच भूमि विवाद था। सुनवाई में दोनों पक्ष उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखे। मामला रैयती भूमि बंटवारा से संबंधित था। दोनों पक्ष को आपस में बैठकर आपसी बटबारा का निदेश दिया, दोनों सहमत हुए। वाद का समाप्त किया गया। वहीं कसमा मरार गांव जालेश्वर सहनी एवं उपेन्द्र सहनी के बीच सरकारी भूमि उपयोग को लेकर विवाद था, दोनों पक्ष को विवादित जमीन को खाली करने का निदेश दिया गया। भकुआ गांव निवासी रेखा देवी एवं सीताराम दास के बीच रैयती भूमि बंटवारा को लेकर विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.