कोडरमा, जनवरी 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मामलों की सुनवाई के लिए कोडरमा अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही तिलैया थाना के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को कुल सात जमीन संबंधी विवाद मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से दो मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि यह दोनों मामले काफी विवादित थे और न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इन सात मामलों में दो विवादित मामलों के लिए विशेष तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि शेष मामलों की सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि तय की गई है। थाना दिवस के दौरान थाना में फरियादियों की भीड़ भी देखी गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लोग अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.