पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने लोहार गांव में थाना दिवस का आयोजन किया। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एसआई प्रियंका मौनी के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। इस दौरान लोहार गांव के साथ ही सीटोली व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं। पुलिस ने लोगों को उनकी समस्याएं और सुझाव पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही आमजन को साइबर अपराध-ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा उपाप, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियम आदि के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...