चतरा, जनवरी 13 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 5 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। इन मामलों में जमीन संबंधी एवं कुछ घरेलू विवाद से संबंधित मामले आये थे। जिसको थाना प्रभारी संदीप कुमार ने सभी मामलों का निष्पादन कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने लोगों को समझाते हुए कहा की छोटी-मोटी समस्या या जमीन संबंधी मामले हो उसको आपस में बैठकर ही निपटारा करना सबसे बुद्धिमानी है। अगर आप लोगों से जब यह मामला नहीं सलट रहा है, तो आप कागजात के साथ अंचल और थाना में अपना आवेदन देकर मामले को सलटा सकते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि थाना दिवस से आम नागरिकों को बहुत सुविधा मिल रही है ,की छोटे-मोटे मामले थाना दिवस के अवसर पर सलटाए जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.