चतरा, दिसम्बर 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन हुआ। जिसमे भूमि से संबंधित एक आवेदन आया। जो प्रखंड मुख्यालय के भिखनी देवी बनाम नागेश्वर दांगी का था। सीआई प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा मामले को समझौता करने का प्रयास किया गया। परंतु दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके पश्चात दोनों पक्षों को सक्षम न्यायलय जाने की सलाह दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी शिवा यादव, एएसआई महेंद्र ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, थाना व अंचल के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, थाना पीएलवी जितेंद्र दास सहित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...