चतरा, दिसम्बर 31 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। बुधवार को गिद्धौर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान भूमि से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें ग्राम किरकिरा निवासी सकीना खातून पति शमीम मियां एवं बारीक अंसारी के बीच जमीन विवाद का मामला सामने आया। मामले की सुनवाई अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा द्वारा की गई। सुनवाई के उपरांत दोनों पक्षों को आपसी समझौते के माध्यम से विवाद सुलझाने का निर्देश दिया गया। अंचल अधिकारी ने कहा कि आपसी सहमति से विवाद का समाधान होने से समय और संसाधनों की बचत होती है तथा सामाजिक सौहार्द भी बना रहता है।थाना दिवस के मौके पर थाना के पीएलवी जितेंद्र दास,अंचल निरीक्षक प्रमोद सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...