हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- बिवांर, संवाददाता। रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से ई-रिक्शा, आपे वाहन के चालकों ने बस स्टॉप को छोड़कर थाना तिराहा में अपने वाहन खड़े करने लगे हैं। जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मौदहा के लिए हर दिन सैकड़ो यात्रियों का आना-जाना बना रहता है। रोडवेज बस न चलने पर यात्रियों को ई-रिक्शा व आपे के भरोसे रहना पड़ता था। यात्रियों के आने जाने की सुविधा को लेकर मौदहा सड़क में एक माह से रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। बस का संचालन होने से यात्री को आने जाने में सुविधा मिलने लगी है। बस के चलने से यात्रियों में राहत की सांस ली है। ई-रिक्शा व आपे के चालक अपने वाहन अब थाना तिराहा में खड़े करने लगे हैं। जिसके चलते आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे पैदल राहगीरों का निकलना चलना दुश्वार हो गया है। थानाध्यक्ष नंदराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.